फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डॉ. अंद्राबी ने राजोेरी में वक्फ परिसरों रखी नींव

Mon, 31 Jul 2023 07:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी। राज्य मंत्री और अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने रविवार को अपने दौरे के तीसरे दिन राजोेरी के पंजपीर में जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड द्वारा बनाई जाने वाली नई मस्जिद की आधारशिला रखी। बाद में उन्होंने राजोेरी में नव सुसज्जित ईदगाह जामिया मस्जिद का निरीक्षण किया और परिसर में नव उन्नत और पुनर्निर्मित स्वच्छता परिसर को भी जनता को समर्पित किया। डॉ. अंद्राबी ने राजोरी के भाटियान शरीफ में सेनेटरी कॉम्प्लेक्स का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पूरे जम्मू और कश्मीर में वक्फ बोर्ड पुनर्विकास योजना के चल रहे चरण दो के तहत सभी तीर्थस्थलों पर बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए हुए डॉ. अंद्राबी ने कहा कि कुछ महीने पहले अपनी यात्रा के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के लिए इस बार राजोेरी जिले का दौरा करके उन्हें खुशी हो रही है। अंद्राबी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड अब एक नया जीवंत निकाय है। उन्होंने मौके पर ही जनसमस्याओं के समाधान के लिए राजोेरी में जिला प्रशासन की बैठक बुलाई। डॉ. अंद्राबी ने बिना किसी देरी के जनता की शिकायतों का जवाब देने के लिए प्रशासन की सराहना की। वही भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी डॉ. दरख्शां से मुलाकात की और पीर पांचाल क्षेत्र में उनकी नियमित और निरंतर पहुंच के लिए धन्यवाद दिया। राजोेरी में भाजपा कैडर आधार को और मजबूत करने के लिए इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया। जिले के उलेमा के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी अंद्राबी से मुलाकात की और वक्फ बोर्ड को नया जीवन देने के उनके प्रयासों की सराहना की। पीर पांचाल रेंज में विशाल सूफी सम्मेलन आयोजित करने पर चर्चा की गयी। अंद्राबी ने आस्था के नाम पर कट्टरपंथ और हिंसा के बहुत कठिन समय के दौरान आध्यात्मिक समावेशी परंपरा को जीवित रखने में उनके योगदान के लिए धार्मिक विद्वानों के प्रयासों की भी सराहना की। वक्फ चेयरपर्सन के साथ वक्फ बोर्ड के सीईओ डॉ सैयद माजिद जहांगीर और प्रशासक रफीक अंजुम मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें