फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिया समुदाय ने स्वीडन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 31 Jul 2023 07:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। गत दिनों स्वीडन में कुरान शरीफ के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में पुंछ नगर में रविवार को शिया समुदाय के लोगों ने स्वीडन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विदेशों में कुरान शरीफ के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए ऐसी हरकतों को राेकने के लिए विश्व भर के लोगों को एक साथ विरोध करने की मांग की। रविवार को दोपहर में नगर स्थित इमामबारगाह में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के युवा, बच्चे एवं बुजुर्ग एकत्र हुए। जहां उन्होंने धार्मिक संगठन अंजुमन ए जाफरिया के बैनर तले हाथों में कुरान शरीफ थाम कर स्वीडन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शफीक हुसैन बाबा, इफतिखार बज्मी और किफायत हुसैन सोफी का कहना था कि इस्लाम प्रेम,भाईचारे और मानवता का मजहब है और कुरान शरीफ ऐसी शिक्षा देता है। लेकिन गत दिनों जो कुछ स्वीडन में घटा हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं और स्वीडन की सरकार को चेतावनी देते हैं कि वह अपने देश में इस प्रकार की हरकतें बंद करवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें