फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने 7 चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी की संपत्ति बरामद की

Tue, 04 Jul 2023 05:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सांबा। जिला पुलिस ने चोरी की वारदातों को रोकने लिए जांच अभियान चलाते हुए सात चोरों को गिरफ्तार किया है और उनसे चोरी की संपत्ति भी बरामद करने का दावा किया है। वहीं, इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि पुलिस ने साढ़े पांच महीने में 105 चोरों को गिरफ्तार किया है और 51 चोरी के मामले सुलझाए हैं। उन्होंने कहा कि सांबा पुलिस द्वारा चोरों के खिलाफ चलाया गया सघन अभियान जारी रहेगा और अन्य चोरों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चोरों की पहचान तारिक महमूद पुत्र मोहम्मद कबीर निवासी थन्ना मंडी राजौरी, सज्जाद पुत्र मोहम्मद फजल निवासी थन्ना मंडी राजौरी, नदीम खान पुत्र मोहम्मद कबीर निवासी थन्ना मंडी राजौरी के रूप में हुई है। साहिल कुमार पुत्र राज कुमार निवासी बुधवानी सांबा, दीन इस्लाम पुत्र मोहम्मद सुभान निवासी दिल्ली अब सांबा, बलबीर सिंह पुत्र धर्म चंद निवासी राडियां रामगढ़ और दीपक कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी राडियां रामगढ शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तारिक महमूद के खिलाफ पुलिस थाना मंजाकोटे राजोरी, थन्ना मंडी राजोरी, नौशेरा राजोरी, सिटी राजोरी में चोरी, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और एनडीपीएस के नौ मामले दर्ज हैं। नदीम खान पर थाना मंजाकोटे, नौशेरा और सतवारी जम्मू में चोरी, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली के चार मामले दर्ज हैं। नदीम खान वर्तमान में राजौरी पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड था। पुलिस ने लोगों की संपत्ति चुराने में शामिल कुख्यात चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी, रात्रि जांच, नाका और गश्त लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी की संपत्ति बरामद की। चोरों द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए दो वाहनों को भी सांबा पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं थाना प्रभारी पुलिस घगवाल भारत भूषण के नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। डीवाईएसपी गारू राम की देखरेख में पुलिस थाना प्रभारी सांबा राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस दल द्वारा पुलिस थाना प्रभारी त्रिभबन खजुरिया के नेतृत्व में एक पुलिस दल द्वारा दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें