फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सैनिक समाज सभा ने शहीद सैनिक को दी श्रद्धांजलि

Thu, 14 Sep 2023 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। सैनिक समाज सभा खौड़ की तरफ से बुधवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान सेवानिवृत्त कैप्टन सुखदेव सिंह चिब ने की तथा सभा के चेयरमैन बलवान सिंह मन्हास तथा पूर्व चेयरमैन रिटायर्ड मेजर फरजूल सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर क्षेत्र के 200 के करीब विभिन्न गावों के सेवानिवृत्त लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बैठक की शुरुआत करते हुए सेवानिवृत्त सैनिकों की तरफ से राजोरी में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना की 63 आरआर शाखा के शहीद हुए जवान रवि कुमार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद जवान रवि कुमार अमर रहे के नारे लगाए। बैठक के दौरान सेवानिवृत्त सैनिकों ने चर्चा करते हुए राजोरी मुठभेड़ में गोली लगने से जो लैब्राडोर डॉग केंट की जान चली गई है उस पर भी दुख प्रकट किया। वहीं सैनिकों ने अपने-अपने गांव की समस्याओं को बैठक में रखा। बिजली की लो-वोल्टेज और बिजली कटौती और क्षेत्र में पेयजल समस्या पर गंभीर रूप से चर्चा की। सेवानिवृत्त सैनिकों ने बैठक में इसीएचएस, पेंशन रिटायरमेंट पहचान पत्र, रिटायर्ड सैनिकों के बच्चों को स्कूल बस की सुविधा नहीं मिलना आदि जैसे मुद्दों पर भी बातचीत की। सैनिक समाज सभा की बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सेवानिवृत्त मेजर फरजूल सिंह ने समस्याओं को सुनने के उपरांत कहा की सभी सेवानिवृत्त सैनिक जिला सैनिक वेल्फेयर बोर्ड से जुडे रहें और आप लोगो ने जो भी समस्याएं बैठक में रखी हैं उन सब को जिला सैनिक बोर्ड के सामने रखा जाएगा। बैठक में सरकारी स्कूलों में स्टाफ की कमी पर भी बातचीत की। वहीं सरकारी कार्यालयों में पूर्व सैनिकों की सुनवाई नहीं होना, खौड़ उपजिला अस्पताल खौड़ में सुविधाएं नहीं मिलना आदि समस्याएं भी बैठक में रखी गई। इस दौरान सुबेदार गुलबदन सिंह, कैपटन सुखदेव सिंह मन्हास, सूरज सिंह भाऊ, कैप्टन पुरषोत्तम सिंह, हवलदार स्वर्ण सिंह, नायक कुलदीप सिंह, हवलदार सुखदीप सिंह, कैप्टन जसवन्त सिंह, चम्मन सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें