फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वाहनों की आवाजाही पर ब्रिज की प्लेटें करतीं हैं आवाज

Fri, 28 Apr 2023 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। कस्बे के चिनाब दरिया पर बना स्टील ब्रिज इन दिनों खस्ता हालत में है। जगह-जगह प्लेटों की मरम्मत की गई हैं। वाहनों के आवागमन के दौरान ब्रिज की प्लेटें आवाज करती हैं। इसपर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने सरकार से मांग की है कि ब्रिज की मरम्मत कार्य और रखरखाव के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
चिनाब दरिया के स्टील ब्रिज को रात्रि को बारह बजे बंद करके सुबह चार बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाता है। दोपहर बारह से एक बजे तक मरम्मत कार्य के लिए बंद किया जाता हैं। मगर पिछले एक साल से ब्रिज की मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। आपातकाल के बीच में दो बार ब्रिज तीन से पांच दिन बंद करके मरम्मत की गई थी। वहीं ब्रिज के तल की प्लेटें करीब 70 से 80 जगहों पर समय-समय पर वेल्डिंग किया है। इस पर जब भी वाहनों की आवाजाही होती हैं तो प्लेटों से आवाजें सुनाई देती हैं। ब्रिज पर लोड और बडे़ वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, मगर इसके बावजूद भी चोरी छुपे लोड वाहनों की आवाजाही होती रहती हैं। राजतिलक सेलिब्रिटी कमेटी के चेयरमैन केपी सिंह ने बताया चिनाब दरिया पर स्थापित स्टील ब्रिज अखनूर क्षेत्र की धरोहर के रूप में पहचान है। रोज होने वाला मरम्मत कार्य एक साल से बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में पुल खस्ताहाल होता जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता थोडू राम ने बताया ऐतिहासिक ब्रिज की देखभाल नहीं हो रही हैं। सरकार को संज्ञान में लेते हुए पुल की शीघ्र मरम्मत की जानी चाहिए। शाम लाल ने बताया प्रशासन द्वारा ब्रिज की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............................
पीडब्ल्यूडी विभाग के एईई अंग्रेज सिंह ने बताया ब्रिज की समय-समय पर मरम्मत कार्य किया जाता रहा है। मरम्मत कार्य के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएंगी। एसडीएम अखिल सढौत्रा ने बताया ब्रिज की देखरेख का जिम्मा पीडब्ल्यूडी विभाग के पास है, मरम्मत कार्य की रिपोर्ट समय-समय पर ली जाती है। वहीं, एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा ने बताया स्टील ब्रिज पर लोड वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें