फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने 3 हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार

Fri, 28 Apr 2023 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए तीन हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 हजार रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार हेरोइन तस्कर की पहचान राहुल कुमार निवासी रामनगर उधमपुर, अंकुश ठाकुर निवासी अरनास रियासी और विक्की कुमार निवासी शास्त्रीनगर जम्मू के रूप में हुई है। थाना बाडी ब्राह्मणा में केस दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी तस्कर बाड़ी ब्राह्मणा से खेप एकत्र करते थे और बड़े अंतर से रामनगर, उधमपुर, कटरा, रियासी और जम्मू में बेंचते थे। हेरोइन तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा राहुल नागर और अतिरिक्त एसपी सांबा सुरिन्द्र चौधरी की देखरेख में थाना प्रभारी बाडी ब्राह्मणा सुनील शर्मा, जिला एनडीपीएस टीम प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित शर्मा की टीम ने गिरफ्तारियां की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि तीन महीने में हेरोइन के कुल 33 कुख्यात आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें