फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीसी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
निर्माण स्थलों का जायजा लेते डीसी सचिन कुमार वैश्य   स्रोत - सूचना विभाग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। डिप्टी कमिश्नर सचिन कुमार वैश्य ने मंगलवार को जिले में कई स्थानों पर जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। मौके पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त शेर सिंह और जलशक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता रशपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीसी ने नरदानी, बदानी, दोमाना और मिश्रीवाला इलाके में नाबदान टैंक, पंप रूम और ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। डीसी ने निर्माण कार्य से संबंधित अधिकारियों को इन सबकी डिजाइन में पानी बचाने वाले उपायों को निश्चित रूप से शामिल करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों को मानकों से समझौता किए बिना काम की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें