संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत शुक्रवार को रोज डे पर गुलाब देने से हो गई है। दिनभर युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोग एक-दूसरे को गुलाब देते नजर आए।
दिनभर गुलाबों की खरीदारी के लिए फूलों की दुकानों और गिफ्ट गैलरी में युवाओं की चहल पहल रही। शनिवार को प्रपोज डे मनाया जाएगा। माना जाता है कि इस दिन प्यार को जाहिर करने का अवसर मिलता है।
इसे लेकर भी दुकानों पर विभिन्न प्रकार के गिफ्ट उपलब्ध हैं। गांधी नगर स्थित गैलरी पर गुलाब खरीदते कन्नव ने बताया कि वह जिससे शादी करना चाहते हैं उनको प्रपोज करने के लिए डिजाइनर रिंग बाक्स खरीद रहे हैं। उम्मीद करता हूं की प्रपोज डे पर नए रिश्ते की शुरुआत हो ही जाएगी।
जम्मू के सरवाल निवासी अतुल गुप्ता ने बताया कि वह और किरण दोनों कॉलेज में पढ़ते थे। 2000 में कॉलेज के दौरान किरण को प्रपोज डे पर गुलाब और रिंग देकर प्रपोज किया था। किरण ने मेरा प्रपोज एक्सेपट कर लिया था। तब से हमारे रिश्ते की शुरुआत हुई। फिर पढ़ाई खत्म कर हमने करियर बनाया और 2014 में हमारी शादी हो गई।