फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुरु रविदास के जयकारों से गूंजा बिश्नाह

Mon, 19 Feb 2024 03:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएस सभा की ओर से बाड़ी ब्राह्मणा से लेकर सिकंदरपुर तक निकाली गई भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

जगह-जगह यात्रा का स्वागत, भजनों ने बताई गुरु की महिमा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। श्रीश्री 108 स्वामी गुरदीप गिरि महाराज (पठानकोट) के तत्वाधान में श्री गुरु रवि दास एसएस सभा की ओर से रविवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा बाड़ी ब्राह्मणा से शुरू हुई जो बिश्नाह होते हुए सिकंदरपुर में संपन्न हुई। इस दौरान श्री गुरु रवि दास महाराज के जीवन और मिशन को दर्शाती रंग-बिरंगी झांकियों के साथ काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। विभिन्न सभाओं की ओर से खाने-पीने के सामान के स्टॉल लगाए गए थे। इस अवसर पर श्रीश्री 108 स्वामी गुरदीप गिरि महाराज ने आध्यात्मिक उपदेश दिए। प्रसिद्ध गायिका प्रिया बंगा ने संत शिरोमणि श्री गुरु रवि दास महाराज की शिक्षाओं पर भजन गाए। सिकंदरपुर में लंगर का आयोजन किया गया। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं झांकियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा का आयोजन नीतू खुल्लर पुत्री पूर्ण चंद यूएसए वाले की ओर से किया गया था। इस मौके पर श्री गुरु रविदास एसएस ट्रस्ट के अध्यक्ष सीएल बनल, उपाध्यक्ष इंजीनियर नत्था राम, महासचिव डॉ. डीडी शिवगोत्रा, एसजीआरडीएस बिश्नाह के अध्यक्ष इंजीनियर रमेश भसीन, एसजीआरडीएस आरएस पुरा के अध्यक्ष शाम लाल कुंडल, श्री जीआरडी सत्संग सोसाइटी (जेएंडके) के संयोजक केसर सिंह, इंजीनियर सुरिंदर देवगौड़ा, इंजीनियर बलदेव चाडगल पुरुषोत्तम थापा, इंजीनियर पारस राम, कैप्टन मनोहर लाल, रमेश बाली, देवी दास (नीतू), मोहन लाल व कैप्टन तरसेम लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें