फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बावे वाली माता के दरबार में दस हजार से ज्यादा श्रद्धालु नतमस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड में नए साल का लोगों में दिखा जोश, सुबह से शाम तक जारी रहा बधाइयां देने का क्रम, मिठाइयां भी बांटी गईं
विज्ञापन

अलसुबह चार बजे खुल गए थे मंदिर के कपाट
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नए साल के पहले दिन की शुरुआत लोगों ने मंदिरों और गुरुद्वारों आदि धार्मिक स्थलों में हाजिरी लगा कर की। इस दौरान लोग सुख-समृद्धि के लिए मन्नतें मांगते देखे गए। बावे वाली माता के मंदिर में दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शीश नवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नए साल पर कई लोगों ने घरों में हवन-यज्ञ का भी आयोजन किया। पहले दिन बधाई देने का क्रम सुबह से शुरू हुआ और शाम तक जारी रहा। साथ ही मिठाइयां भी बांटी गईं। ठंड के बावजूद लोगों के जोश एवं उत्साह में कमी नहीं देखी गई। बावे वाली माता के मंदिर के कपाट अलसुबह चार बजे खोले गए।
विज्ञापन

दर्शन के लिए श्रद्धालु रात दस बजे तक पहुंचते रहे। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रही। यज्ञ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर आहुतियां डाली। इसी तरह कौल कंडोली माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी भीड़ रही। गुरुद्वारों में भी संगत ने शीश नवाया।
घरों में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। शहर के बाग-ए-बाहु, हरि सिंह पार्क और तवी रिवर पार्क में लोगों ने परिवार सहित समय व्यतीत किया। दिनभर पार्कों में काफी रौनक रही।
विज्ञापन

बावे वाली माता मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालु विक्की, रोशन और गायत्री निवासी मुट्ठी ने बताया कि नए साल पर हर बार माथा टेकने आते हैं। भीड़ ज्यादा है। दर्शन के लिए कतारों में लगना पड़ा है। माता से नया साल में सुख-समृद्धि की कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें