फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्व और पश्चिम नाटक में दिखा अंधविश्वास का दंश

विज्ञापन
नाटक में अभिनय करते कलाकार फोटो नटरंग
विज्ञापन
संडे थियेटर में नटरंग की ओर से हुआ नाटक का मंचन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संडे थियेटर में नटरंग की ओर से पूर्व और पश्चिम नाटक का मंचन हुआ। इसमें कलाकारों ने दिखाया कि अंधविश्वास कैसे हंसते-खेलते परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगाता है।
नाटक में एक ऐसे परिवार की कहानी का मंचन किया गया है, जिसमें एक ज्योतिषाचार्य परिवार के मुखिया की गलत कुंडली देखकर उसकी मौत की भविष्यवाणी करता है। वैज्ञानिक रूप से समझाने के बाद भी मुखिया उस पर विश्वास करता है, जिसके बाद परिवार में तनाव व अशांति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

नाटक का मंचन नटरंग ने संडे थियेटर सीरीज में किया। इसमें लाला राम भरोसे और उनकी पत्नी जो अंधविश्वासी हैं जबकि इसके विपरीत उनके बच्चे तर्क और वैज्ञानिक तरीके में विश्वास करते हैं। कुंडली, सितारे और संख्या में दृढ़ विश्वास रखने वाले राम भरोसे हमेशा ज्योतिष और पुजारियों से घिरे रहता हैं।
परिवार में तब भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है जब कुंडली पढ़ने वाला ज्योतिष राम भरोसे की असमय मृत्यु की भविष्यवाणी करता है। साथ ही कहता है कि हत्यारा पूर्व दिशा से आएगा। उसे सफेद रंग का कोई पदार्थ देगा। इसके बाद रामभरोसे अपने बचाव में लग जाता है। वह पूर्व दिशा से आने-जाने के सभी रास्ते बंद कर देता है। परिवार के सदस्यों पर शक करता है। उसके व्यवहार से परिवार में तनाव का माहौल बन जाता है।
वैज्ञानिक कारणों और तर्कों से समझाने का प्रयास असफल होता है। राम भरोसे परिवार सदस्यों को मारने-पीटने लगता है। यह मजेदार ड्रामा तब चरम पर पहुंच जाता है जब कुंडली बताने वाला ज्योतिष फिर से घर आता है, लाला रामभरोसे को बताई बात को गलत बताता है। गुस्साए परिवार सदस्य ज्योतिषी की पिटाई करते हैं।
विज्ञापन

नाटक में आर्यन शर्मा, आदक्ष बागल, प्रेरणा शर्मा, कार्तिक कुमार और सिमरन भगत ने अभिनय किया। प्रसिद्ध फिल्म हास्य अभिनेता आईएस जौहर द्वारा लिखित इस नाटक को नीरज कांत ने निर्देशित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें