दोमाना। बसनोत्रा बिरादरी का वार्षिक मेल सात फरवरी को बाबा कहन देव जी देव स्थान अगोर चिनाब के निकट होगी। इस संबंध में बिरादरी समिति ने बुधवार को बैठक कर तैयारियों पर मंथन किया। इसमें निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन यज्ञ से होगी। इसके बाद सत्संग होगा व दोपहर बाद लंगर का आयोजन होगा। बिरादरी के अध्यक्ष पंडित साईं दास शर्मा ने बिरादरी के लोगों से धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है। संवाद