फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तवी घाट पर आज गूंजेगी घंटियों और श्लोकों की स्वरलहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। आज (13 अप्रैल) शाम छह बजे तवी नदी के घाट पर घंटियों की मधुर ध्वनि और वैदिक मंत्रों का गुंजन सुनाई देगा। बैसाखी के अवसर पर वाराणसी की तर्ज पर आयोजित होने वाली इस भव्य महाआरती के साक्षी शहरवासी बनेंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
नगर निगम, स्मार्ट सिटी और पर्यटन विभाग ने महाआरती की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आरती स्थल को फूलों से सजाया गया है, जहां 11 पंडित एक साथ विधि-विधान से 42 मिनट तक आरती करेंगे। धूप और अगरबत्तियों की सुगंध से पूरा तट महक उठेगा।
विज्ञापन

आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने बताया कि तवी रिवर फ्रंट पर अंतिम तैयारियां की जा रही हैं। आरती घाट पूरी तरह तैयार है, हालांकि कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य अभी चल रहा है। रघुनाथ विकास काउंसिल द्वारा पंडितों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वाराणसी की तरह ही यहां भी आरती का विधिवत संपादन हो सके।
कार्यक्रम के दौरान तवी नदी में जल प्रवाह बढ़ाया जाएगा। शाम साढ़े चार बजे दंगल कार्यक्रम से शुरुआत होगी, जबकि महाआरती शाम सात बजे तक चलेगी। आयोजन स्थल पर दर्शकों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

शहरवासियों की सुविधा के लिए वेयरहाउस, एशिया होटल और भगवती नगर पुल के निकट पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आयुक्त ने नागरिकों से परिवार सहित इस पावन आयोजन में भाग लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें