फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फुलड्रेस रिहर्सल में दिखी प्रदेश की प्रगति, संस्कृति और ताकत

विज्ञापन
फुलड्रेस रिहर्सल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
एमए स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन, छात्रों और सुरक्षाबलों के जवानों ने तैयारियों को किया पुख्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एमए स्टेडियम में शुक्रवार गणतंत्र दिवस परेड की फुलड्रेस रिहर्सल हुई। इसमें झांकियों, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति, प्रगति और ताकत का प्रदर्शन किया गया।
देशभक्ति की धुन पर विद्यार्थियों और सुरक्षाबलों के जवानों ने कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट का शानदार प्रदर्शन किया। बैंड की धुनों के साथ भारत माता की जय के जयघोष गूंजते रहे। विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रदेश की संस्कृति की छटा बिखेरी। इस मौके पर मंडलायुक्त रमेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

परेड में विभिन्न झांकियों में समाज को कई संदेश दिए गए। दुश्मन के परखच्चे उड़ा देने वाले घातक हथियारों से सेना की शक्ति का प्रदर्शन किया गया। एयरफोर्स के शो ने सबको आकर्षित किया। मार्चपास्ट में विभिन्न स्कूलों के अलावा वन, दमकल, सीआरपीएफ, जेएंडके पुलिस, एनसीसी कैडेट, स्काउट एंड गाइड के दस्तों ने शिरकत की।
पुलिस ने नशे के खिलाफ झांकी पेश की। विद्यार्थियों और सुरक्षाबलों ने शानदार प्रदर्शन किया गया। एक के बाद एक दस्ते की उपस्थिति लोगों ने तालियों से हौसला आफजाई की। इसमें महिला दस्ते भी शामिल रहे। हर एक दस्ता मंच के सामने पहुंचता और सलामी देने के साथ आगे बढ़ जाता।
विज्ञापन

परेड को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह था। बीएसएफ, जेएंडके पुलिस, सेना आदि के ब्रास और पाइप बैंड की धुनों से देशभक्ति का जज्बा भर गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा सलामी लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें