फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धूमधाम से मनाई गई लोतरा बिरादरी की वार्षिक मेल

Mon, 03 Feb 2025 02:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



दोमाना। लोतरा ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल श्री राजा मंडलीक देव स्थान पटोली ब्राह्मणा में रविवार को धूमधाम से मनाई गई। धार्मिक कार्यक्रम में प्रदेश अन्य राज्यों से आए बिरादरी के सदस्यों ने हिस्सा लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
राजा मंडलीक देव स्थान डेवलपमेंट ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष उत्तम चंद शर्मा ने बताया कि राजा मंडलीक देवस्थान के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। इस बार भी मेल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन के साथ हुई, जिसमें बिरादरी के लोगों ने आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

इसके बाद सत्संग और राजा मंडलीक जी की चौकी आदि कार्यक्रम हुए। इस मौके पर जम्मू नॉर्थ के विधायक शाम लाल शर्मा ने भी देवस्थान में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर के समय लंगर का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मेल के आयोजन में ट्रस्ट के ट्रस्टी विजय कुमार शर्मा, किशोर शर्मा, मोहन लाल शर्मा, अनिल शर्मा, अनिल शर्मा, ताराचंद शर्मा, दीपक शर्मा, सुशील शर्मा, पवन शर्मा, नरेश शर्मा, संतोष शर्मा, गोपाल शर्मा सहित देव स्थान समिति के अन्य सदस्यों ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें