फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकेंद्र के सदुपयोग से संस्कृति को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद : पूर्व केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकेंद्र में 10 दिवसीय जेेएंडके प्रदर्शनी का आगाज, 70 कलाकारों की पेंटिंग्स हो रही प्रदर्शित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कला केंद्र का भरपूर प्रयोग सदुपयोग होना चाहिए। इससे यहां की कला संस्कृति को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कर्ण सिंह ने वीरवार को कलाकेंद्र में दि कला केंद्र सोसायटी की तरफ से आयोजित प्रदर्शनी के अवसर पर कहीं।
10 दिवसीय प्रदर्शनी 15 मार्च तक चलेगी। प्रदर्शनी में फाइन आर्ट्स और मार्डन आर्ट्स के 70 कलाकारों की विभिन्न शैलियों में बनाई गईं पेंटि्ग्स प्रदर्शित की जा रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के फाइन आर्ट्स के कलाकारों को एक मंच मिला है। इसका प्रयोग कर अपनी कला संस्कृति के प्रचार प्रसार में जहां मदद मिलेगी वहीं उनको अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए दि कला केंद्र सोसायटी का प्रयास सराहनीय है। वर्षों पहले उन्होंने कल्चरल एकेडमी की स्थापना इसी उद्देश्य को लेकर की थी। फाइन आर्ट में कई प्रकार की तकनीक का प्रयोग इन दिनों किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके पहले उन्होंने कला केंद्र में लगाई गई विभिन्न शैलियों की पेंटिंग्स का अवलोकन किया। इसमें डोगरी संस्कृति को दर्शाती फाइन आर्ट कलाकार ऋचा गुप्ता की पेंटि़ंग्स को सराहा। कार्यक्रम में पद्मश्री राजेंद्र टिक्कू, सुमन गुप्ता, ज्योत्सना सिंह और ललित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें