जम्मू। जम्मू प्रांत बैंक कर्मचारी महासंघ (जेपीबीईएफ) ने अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) का 80वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम छन्नी रामा स्थित बालग्रां में हुआ। इस दौरान बाल गृह के बच्चों के लिए 120 तौलिए, राशन प्रदान किया। समारोह की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष कॉमरेड तारा सिंह ने की। कॉमरेड फेडरेशन के महासचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि स्थापना पर दिव्यांग बच्चों के लिए उदयवाला जम्मू, दिव्यांग बच्चों के लिए मुस्कान होम छन्नी, बालिका निकेतन, वेद मंदिर अंबफला में भी कार्यक्रम हुए हैं। समारोह में पीएनबीओए के महासचिव कामरेड अश्वनी प्रधान, कामरेड योगेश कुमार आदि माैजूद रहे। ब्यूरो