जम्मू। अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। गांधीनगर में दमकल विभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अनिल चिंगारी ने अग्निशमन कर्मियों के साथ मिलकर शानदार सांस्कृतिक गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।
अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत प्रदेश भर में विभिन्न गतिविधियां हुई। मुख्य कार्यक्रम जम्मू और श्रीनगर मुख्यालय में हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा कमान जम्मू के उप निदेशक राज कुमार रैना की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के विशेषज्ञ और पीपुल्स हट फाउंडेशन के सलाहकार डॉ. इरफान लोन ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर एक व्याख्यान दिया।
इसके बाद गायन कार्यक्रम हुआ। इसमें अनिल कौल चिंगारी ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को हंसने के लिए मजबूर किया। उन्होंने अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। इसके बाद वीर रैना एसजीएफएम और मनोज रैना एसजीएफएम ने गायन प्रस्तुति दी। फायर मैन रियाज अहमद ने डोगरी और पंजाबी गीत गाए।