जम्मू। जम्मू के एमएएम कॉलेज में गुज्जर-बक्करवाल स्टूडेंटस अलॉयंस (जीबीएसए) की नई टीम की घोषणा की गई है। इसमें उमर तारिक को जीबीएसए (एमएएम कॉलेज) का प्रधान बनाया गया है। मोहद अहसान उपप्रधान, मुबारक हुसैन जनरल सेक्रेटरी, सदाकत और उमर रहमान सेक्रेटरी व जाहिद को स्पोक्सपर्सन घोषित किया गया। टीम की घोषणा जीबीएसए चीफ पैट्रन बिलाल राशिद ने की है। इस मौके पर आमिर चौधरी चीफ स्पोक्सपर्सन जीबीएसए, इरफान चौधरी प्रधान जीबीएसए जम्मू विश्वविद्यालय व काशिफ चौधरी प्रधान जीबीएसए जम्मू जिला उपस्थित रहे। संवाद