जम्मू। सतवारी पुलिस स्टेशन अंतर्गत किराने की दुकान पर चोरी का मामला सामने आया है। दुकानदार परवेश सिंह की तरफ से पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। परवेश का कहना है कि रविवार रात 10:30 बजे दुकान बंद की थी। सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में देसी घी, सिगरेट समेत कई अन्य सामान गायब था। दुकान के पीछे ही एक छोटा सा गेट है। उसी का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। हैरानी की बात तो ये है कि दुकान के साथ ही दुकानदार का घर भी है। बावजूद चोरी हुई और परिवार को भनक तक नहीं लगी। ब्यूरो