फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में ठप पड़ीं सांस्कृतिक गतिविधियां फिर पकड़ेंगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के बाद अब श्रीनगर में भी शुरू होगा साप्ताहिक थियेटर
विज्ञापन

कैलेंडर गतिविधियां भी होंगी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते प्रदेश में ठप पड़ी सांस्कृतिक गतिविधियां फिर गति पकड़ेंगी। तनाव के माहौल में कला व संस्कृति से लोगों को जोड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी अपनी कैलेंडर गतिविधियों को शुरू करेगी। इसमें जम्मू में साप्ताहिक थियेटर के बाद अब श्रीनगर में भी इसकी शुरुआत की जा रही है।
अकादमी ने प्रदेश में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कैलेंडर तैयारियां किया है। इसके तहत नियमित कार्यक्रम करवाएं जा रहे थे। भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते ये गतिविधियां रुक गई थीं। अकादमी के कैलेंडर के अनुसार मई 20 से 31 तक 11 कार्यक्रम होने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

इसमें भद्रवाह साहित्य और संस्कृति उत्सव, पेंटिंग प्रदर्शन व कार्यशाला, उर्दू्, कश्मीर, गोजरी सम्मेलन, नवोदित कलाकार के लिए म्यूजिक उत्सव, लाल धरमन उत्सव होना है। अकादमी अपनी गतिविधियों को फिर से शुरू लोग साहित्य व संस्कृति प्रेमियों को जोड़ेगी।
-
जून के पहले पखवाड़े में होंगे 13 कार्यक्रम
जून महीने के पहले पखवाड़े में अकादमी की ओर से 13 कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। दस दिवसीय वार्षिक ड्रामा फेस्टिवल कश्मीर शामिल है, जो चार से 14 जून के बीच होना है। इसके अलावा जम्मू में 20 दिनों का चिल्ड्रेन थियेटर, पेंटिंग और डांस कार्यशाला छह से 25 जून तक होगी।
विज्ञापन


कोट
अकादमी अपनी गतिविधियों को फिर शुरू करेगी। जम्मू के बाद हम श्रीनगर में भी वीकली थियेटर शुरू करने जा रहे हैं। जम्मू में शुरू हुई इस पहल की लोगों ने काफी सराहना की है।
-बृज मोहन शर्मा, प्रमुख सचिव, जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें