मिश्रीवाला। बाबा कैलख देव मंदिर में शनिवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके उपरांत हवन हुआ। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष शक्ति दत्त शर्मा, विहिप के जिला मंत्री प्रभाकर खजूरिया, मोहिंदर सेठ, साहिल सेठ, मानिक शर्मा, पंडित केवल कृष्ण आदि उपस्थित रहे। संवाद