फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आभूषण चोरी के आरोप में नौकरानी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गंग्याल का मामला, दो सालों से कर रही थी काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के गंग्याल क्षेत्र में एक घर काम करने वाली नौकरानी को चोरी के आरोप में हिरासत में लिया है। मकान मालिक ने पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह दो साल से उनके घर में काम कर रही थी। इस दौरान उसने लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर रही थी।
रिदीका गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला दो वर्ष से घरेलू काम करती है। घर से लगातार आभूषण चोरी होने लगे। नौकरानी पर शक होने पर एक गुप्त कैमरा लगाया गया। इसमें महिला को चोरी करते देखा गया। इसके बाद महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंग्याल पुलिस स्टेशन में महिला से पूछताछ जारी है। शिकायतकर्ता का दावा है कि महिला से कुछ गहने बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। घर से अभी तक 12 लाख के गहने गायब हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें