जम्मू। जम्मू पुलिस का ऑपरेशन प्लाॅगिंग जारी है। शनिवार को पुलिस पोस्ट (पीपी) चट्ठा ने अवैध खनन में शामिल दो डंपर और दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। वहीं, पुलिस पोस्ट फ्लायं मंडाल के पीएसआई बलबीर सिंह और एसएचओ सतवारी इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने खैर की लकड़ी से भरे दो वाहन (जेके02एएन2526 और जेके02सीयू2158) जब्त किए। आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। संवाद