फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नरवाल से संदिग्ध वाहन जब्त, चालक फरार

Thu, 10 Apr 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गश्त के दौरान पाई सफलता, मॉडिफाई किया गया है वाहन
विज्ञापन

वाहन में मिला मवेशियों के लिए चारा, रस्सियां व अन्य वस्तुएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पुलिस ने शहर के नरवाल इलाके से एक संदिग्ध वाहन को जब्त किया गया है। वाहन भारतीय डाक के वाहन जैसा है। उसे मॉडिफाई किया गया है। पुलिस ने त्रिकुटा नगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को गश्त के दौरान पुलिस ने एक लाल रंग के वाहन (जेके02डीएच9409) को रोका। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर मवेशियों के लिए चारा, रस्सियां व अन्य वस्तुएं मिलीं।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन को मवेशी तस्करी में इस्तेमाल करने की संभावना जताई है। हालांकि, वाहन से कोई मवेशी नहीं मिला है। फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें