गाडीगढ़ पुलिस का तीन दिन में मामला सुलझाने का दावा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। गाडीगढ़ पुलिस ने चोरी के एक मामले को तीन दिन में सुलझाने का दावा किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर सामान बरामद किया है।
पुलिस चौकी गाडीगढ़ में 24 अप्रैल को चोरी की शिकायत मिली थी। इसके बाद सतवारी थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि शाम के समय लगभग साढ़े सात बजे एक निर्माण स्थल गाडीगढ़ से सात लोहे की शीटें चोरी हुई हैं। उस समय वहां मौजूद गार्ड व मजदूर कमरे में भोजन बना रहे थे। कुछ समय बाद बाहर देखा तो लोहे की शीटें गायब थीं।
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखदेव निवासी हक्कल चट्ठा व साहिल निवासी बोरी कैंप के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया है। इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक व ई-रिक्शा भी जब्त किया है।