फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गंग्याल व प्रीत नगर में सूने घरों से सोना व नकदी चोरी

Sun, 20 Apr 2025 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने फिंगर प्रिंट्स व अन्य साक्ष्य एकत्र किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के गंग्याल और प्रीत नगर इलाके में घरों से चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। चोरों ने घरवालों की गैरमौजूदगी में दरवाजे तोड़कर नकदी व सोना लूट लिया। गंग्याल थाना क्षेत्र में हुई इन दोनों घटनाओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटनास्थल पर गंग्याल पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी सबूत जुटाने पहुंची। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने फिंगर प्रिंट्स व अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं, जबकि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रीत नगर की घटना में चोरों ने लॉकर तोड़कर नकली आभूषण छोड़ दिए, जबकि लगभग 5 तोला सोने के गहने व 35-40 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। घर के मालिक रविंदर सिंह ने बताया कि वे गुरुद्वारा में मैनेजर हैं और सुबह ही काम पर चले गए थे। उनकी पत्नी व बेटी भी स्कूल के लिए निकल गई थीं। दोपहर 12:45 बजे जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर खुले हुए थे, जिसमें से नकदी व सोना गायब था। उन्होंने बताया कि चोर पिछली दीवार फांदकर आए और दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने बाथरूम का भी इस्तेमाल किया था।
वहीं गंग्याल के अपना विहार में भी चोरी की घटना हुई। शिकायतकर्ता नारायण दत्त के अनुसार, शाम करीब 4 बजे घर लौटने पर उन्होंने पाया कि सामान बिखरा हुआ है और अलमारी खुली पड़ी है। जांच करने पर लगभग 25 हजार रुपये नकद व 2-3 लाख रुपये मूल्य का सोना चोरी होने का पता चला।
विज्ञापन

गंग्याल थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मामले दर्ज कर लिए गए हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, जबकि फॉरेंसिक लैब व डॉग स्क्वॉड की मदद से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें