जब्त की गई ड्रग्स को नष्ट करने की प्रक्रिया में लगे अधिकारी: स्रोत क्राइम ब्रांच
जम्मू। क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को 741.685 किलोग्राम जब्त मादक दवाओं और नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया है।
इन्हें राजोरी, उधमपुर और जम्मू की तरफ से बड़े स्तर पर बरामद किया गया था।
नष्ट करने की प्रक्रिया को उच्च स्तरीय औषधि निपटान समिति और क्षेत्रीय स्तरीय औषधि निपटान समिति के आदेश के तहत कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जम्मू, सीआईडी, एएनटीएफ व अन्य एजेंसियों के अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा किया गया। ब्यूरो