जम्मू। पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को तेजधार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरभजन सिंह उर्फ पाजी निवासी रोही पिंड, गाडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार सुबह नौ बजे पुलिस पोस्ट गाडीगढ़ की टीम ने रोही पिंड के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक राहगीर को बलोल नाला की ओर से रोही पिंड की ओर आते देखा। पुलिस के इशारे पर उसने भागने की कोशिश की। लेकिन, पलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तेजधार हथियार बरामद हुआ। सतवारी थाना में मामला दर्ज किया गया है। संवाद