जम्मू। शहर के नरवाल क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार चार ग्राम हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान राजीव कुमार निवासी राजीव नगर के रूप में हुई है। गश्त के दौरान पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर नरवाल में उसे संदिग्ध हालत में घूमते देखा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो