जम्मू। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट में नौ जून से 28 जून छुट्टियां रहेंगी। नौ जून से 14 जून तक हाईकोर्ट पूर्ण रूप से बंद रहेगा। अन्य दिनों के लिए अवकाश न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली ने न्यायाधीश राजेश सेखरी को 16 जून से 21 जून तक जम्मू विंग, संजय परिहार को 23 जून से 28 जून तक जम्मू विंग जबकि मोहम्मद यूसुफ वानी को 16 से 21 जून, शहजाद अजीम को 23 से 28 जून 2025 तक जम्मू विंग के अवकाश न्यायाधीश के रूप में नामित किया है। -जेएनएफ