जम्मू। पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले की जांच करते हुए एक चोर को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर चोर ने एक और स्कूटी की चोरी करने की बात बताई। जिस पर पुलिस चोर से दोनों स्कूटी बरामद की हैं।
गोरखा नगर निवासी विकास प्रधान ने अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत पुलिस चौकी नरवाल में दर्ज कराई थी। थाना बाहु फोर्ट में एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने संदिग्ध हिमांशु गिल निवासी बख्शी नगर, जम्मू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान हिमांशु ने चोरी की बात कबूली। इसके साथ ही हिमांशु ने एक और स्कूटी चोरी करने की बात कही। हिमांशु की निशान देही पर पुलिस ने दोनों स्कूटी बरामद की हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।