फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हिट एंड रन मामला सुलझाने का दावा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
14 नवंबर को एएनआई शोरूम बोहरी के पास का मामला, बाइक बरामद
विज्ञापन

मढ़ तहसील के लाडोर निवासी आलोक कुमार निकला आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। पुलिस ने एएनआई शोरूम बोहरी के पास 14 नवंबर को हुए हिट एंड रन मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार व बाइक को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

14 नवंबर को पौनीचक पुलिस चौकी में शिल्पी गुप्ता पत्नी रोहित गुप्ता निवासी दुर्गा नगर तालाब तिल्लो के साथ हिट एंड रन की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिल्पा को पट्टा चुंगी से तालाब तिल्लो की ओर जा रहे एक अज्ञात बाइक चालक ने एएनआई शोरूम के बाहर टक्कर मार दी थी। इसमें शिल्पा गंभीर रूप से घायल हो गई, लेकिन मोटरसाइकिल चालक उसे अस्पताल ले जाने जाने की बजाय मौके से फरार हो गया। पौनीचक पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की गई। तकनीकी सहायता के साथ की गई छानबीन के बाद आरोपी की पहचान आलोक कुमार पुत्र रविंदर कुमार, निवासी लाडोर तहसील मढ़ (जम्मू) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें