फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हवाला मामले में निलंबित पुलिस कर्मी हेरोइन सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुज्जर नगर में पुलिस ने नाके के दौरान पाई सफलता, तीन ग्राम मादक पदार्थ बरामद
विज्ञापन

मूल रूप से रोजोरी के थन्नामंडी का रहने वाला है आरोपी
12 वर्ष पहले नगरोटा पुलिस ने हवाला राशि के साथ पकड़ा था
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलिस ने हवाला मामले में निलंबित पुलिस कर्मी को हेरोइन से साथ गिरफ्तार किया है। जम्मू के गुज्जर नगर में पुलिस ने आरोपी से तीन ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है। उसकी पहचान जाहिद लतीफ थन्नामंडी (राजोरी) के रूप में हुई है। मौजूदा समय में वह गुज्जर नगर में रहता है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस ने गुज्जर नगर में नाका लगा कर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान पैदल जा रहा लतीफ जैसे ही नाके के पास पहुंचा तो पुलिस को देख कर भागने लगा। यह देखकर पुलिस कर्मियों ने इसका पीछा किया और पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि वह हेरोइन की तस्करी के साथ ही उसका सेवन भी करता है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। क्योंकि वह हवाला मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है और इसके चलते निलंबित भी किया गया। पुराना रिकार्ड देखते हुए इससे कई पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि 12 वर्ष पहले लतीफ को नगरोटा पुलिस ने हवाला राशि के साथ गिरफ्तार किया था। इसके साथ दो अन्य युवक राकेश कुमार और तसलीम अरफान को भी पकड़ा गया था। इनके पास से पांच लाख रुपये हवाला राशि बरामद हुई थी। जिसे यह कार सवार लोग श्रीनगर से लेकर आए थे। पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने इन्हें पकड़ा था। इस घटना के बाद से ही लतीफ निलंबित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें