फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पैसों के लेनदेन में आधी रात घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार का आरोप हमलावर रिश्तेदार थे, टोके और बेसबॉल लेकर आए थे
विज्ञापन

मारपीट करने के बाद छत से नीचे फेंक दिया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के महेशपुरा इलाके में रविवार देर रात एक व्यक्ति की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। चार से पांच हमलावरों ने तेजधार हथियारों और बेसबॉल से हमला किया। हमले का कारण पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है।
मारपीट करने के बाद व्यक्ति को दूसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक का शव जीएमसी शवगृह में रखा गया है। जानकारी के अनुसार मदन लाल के घर उसके ही चार से पांच रिश्तेदार रविवार रात को जबरन घुस आए और मदनलाल से तीखी बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की नौबत मारपीट तक आ गई।
विज्ञापन

मदनलाल के बेटे का कहना है कि हमलावर तेजधार हथियार टोके और बेसबॉल लेकर आए थे। उन्होंने आते ही पहले बहस की और इसके बाद हमला कर दिया। यह भी बताया कि उनके पिता ने हमलावरों से कुछ पैसे लेने थे। पैसों का ही लेनदेन चल रहा था ।इसी के चलते पिता की हत्या की गई है।

एक दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर डाला था पोस्ट
मदनलाल के बेटे ने पुलिस को बताया कि पैसों के लेनदेन के चलते एक दिन पहले अपने रिश्तेदारों का एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाला था। इस पोस्ट में पैसों को लेनदेन की बात की गई थी। यही लग रहा है कि इस पोस्ट की वजह से आरोपी घर में गुस आए और उन्होंने आकर मारपीट शुरू कर दी ।जिसमें उसके पिता की जान चली गई।
विज्ञापन



पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए सबूत
वारदात के बाद बख्शी नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ एजिज मन्हास पुलिस टीम के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे। उनके साथ एफएसएल की टीम भी थी। टीम ने घर से जांच के जरूरी सबूत भी उठाए हैं। बताया जा रहा है हमलावरों ने मदनलाल को छत से जब नीचे फेंका ।उनके साथ ही छत से एक दीवार भी टूट कर नीचे गिर गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें