फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिल्ली से गिरफ्तार शूटरों को लेकर जम्मू पहुंची पुलिस, आज खुलासा संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष, अरुण और मुई के रूप में हुई पहचान, नवाबाद पुलिस स्टेशन में पूछताछ जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ज्यूल चौक हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर पुलिस जम्मू ले आई है। नवाबाद पुलिस स्टेशन में तीनों से पूछताछ जारी है। पुलिस की ओर से सोमवार को खुलासा करने की संभावना है।
गिरफ्तार आरोपियों में बिक्रम चौक निवासी हर्ष, अभय प्रताप सिंह उर्फ मुई और अरुण शामिल हैं। ये कुछ ही समय से खौफ गैंग के लिए काम कर रहे थे। हर्ष की कार का वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया था। ये कार स्वास्थ्य विभाग के कर्मी के पैसों से खरीदी गई थी। कर्मी को ये पैसा विदेश में बैठे खौफ गैंग के सरगना विक्की सलाथिया ने भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर सोमवार को पुलिस की तरफ से अधिकारिक तौर पर खुलासा किया जा सकता है। क्योंकि, हत्या करने में इन्हीं तीनों की मुख्य रूप से भूमिका है। जबकि इनके साथ कुछ और भी थे। गोली चलाने में ये लोग शामिल थे। नवाबाद थाने के एसएचओ दीपक पठानिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि ये तीनों वही शूटर हैं। इन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें