फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुमित हत्याकांड में अब तक 17 हिरासत में, मुख्य आरोपी पहुंच के बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों में से एक के पहले भी गोलीकांड में शामिल होने का शक, मीरां साहिब क्षेत्र में चलाई थी आप नेता पर गोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ज्यूल के सुमित हत्याकांड मामले के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने करीब 17 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जरूर की है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं।
मुख्य आरोपियों में से एक पर पहले भी गोलीकांड में शामिल होने का शक है। 2024 में मीरां साहिब में आप नेता एवं रेस्तरां मालिक पर गोली चलाई गई थी। इस गोलीकांड के तीन आरोपी थे।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में तीन से चार आरोपियों की पहचान कर रखी है। कुछ अन्य नाम भी पुलिस के पास हैं, लेकिन पकड़ में कोई नहीं आ रहा। पुलिस की कुछ टीमों ने विभिन्न जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों से भी पूछताछ की है। कोट भलवाल, कठुआ, पुंछ, सांबा आदि जेलों में इस समय कई कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर बंद हैं। इनमें से कुछ खौफ गैंग के हैं।

आरोपियों के पंजाब भागने का शक
आरोपियों के पंजाब में भी संपर्क हैं। ऐसे में इनके पंजाब भाग जाने से भी इंकार नहीं किया जा रहा। इसे देखते हुए पुलिस की कुछ टीमें पंजाब में भी दबिश दे रही हैं। क्योंकि, पहले भी जम्मू में बड़े हमलों को अंजाम देने के बाद आरोपी पंजाब भागे हैं। जम्मू के कारोबारी राकेश अग्रवाल के घर लूट के बाद मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह पंजाब भाग गया था। वहीं, विजयपुर में एक वारदात को अंजाम देकर जम्मू के आरोपी अमृतसर में घेरे गए थे। जवाब में आरोपियों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी थी।

जांच में गणतंत्र की सुरक्षा बनी चुनौती
पुलिस का एक बड़ा अमला इस समय गणतंत्र दिवस की सुरक्षा में तैनात है। क्योंकि गणतंत्र दिवस जैसे आयोजन में हमेशा ही आतंकी हमला होने की सामान्य आशंका बनी रहती है। ऐसे में पुलिस के सामने गणतंत्र की सुरक्षा है। गणतंत्र से पहले गणतंत्र दिवस समारोह स्थल के पास होने वाले हत्याकांड की जांच भी है। दोनों ही मामले में पुलिस को दम लगाना पड़ रहा है। लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन



जानकारों से पूछताछ, जुटाए जा रहे तथ्य
मुख्य आरोपियों की पहचान है। इनके जानकारों को हिरासत में लाकर पूछताछ कर तथ्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें लगातार इसे लेकर छापे मार रही हैं। जल्द ही नतीजे सामने आएंगे।
- शिव कुमार, डीआईजी, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें