फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फर्जी दस्तावेज से नौकरी लेने पर पूर्व कर्मी और शिक्षक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। फर्जी दस्तावेजों की मदद से सरकारी नौकरी लेने के मामले में सरकारी शिक्षक और सेवानिवृत्त जलशक्ति कर्मी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच ने सुचनाओं की पुष्टि करने के बाद की है। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी गई है। राजोरी के कालाकोट निवासी सोनू कुमार ने लिखित शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि थल्योट निवासी गुलजार हुसैन पर फर्जी योग्यता प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षा जोन कालाकोट के सरकारी प्राथमिक विद्यालय नादान खेतार में शिक्षक की नौकरी ली है। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने जांच की, जिसमें पाया गया कि शिक्षक के योग्यता प्रमाण सही नहीं थे।
उधर, जम्मू के बजालता निवासी जफर दीन ने भी क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि बजालता ग्रामीण डिवीजन में गुलाम रसूल निवासी बजालता फर्जी योग्यता प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी ली। अब वह सेवानिवृत्त हो चुका है। जब क्राइम ब्रांच ने आरोपी के प्रमाण पत्रों की संबंधित संस्थान से जांच कराई तो पता चला कि वह सही नहीं थे।
विज्ञापन

एसएसपी बेनाम तोश ने बताया कि दोनों ही शिकायतों पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि तीन दिन पहले भी जेके बैंक कर्मी समेत छह लोगाें पर जेके बैंक व सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पिछले 15 दिन में क्राइम ब्रांच की तरफ से फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी लेने या दिलाने के पाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ दूसरा मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें