फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरखू में खिड़की काट कर घर से सोना व नकदी चोरी

Thu, 23 Jan 2025 02:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। दोमाना पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पुरखु में चोरों ने घर को निशाना बनाया है। चोर घर की खिड़की को काटकर घर में घुस और साढ़े नौ तोला सोना और 45 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ किया। पीड़ित वैष्णो कुमार के पिता की कुछ दिन पहले ही मौत हो गई थी। वह खौड़ के गांव में रहते थे।
विज्ञापन

वैष्णो कुमार परिवार के साथ अपने पिता के घर खौड़ गए थे। उन्होंने बताया कि सुबह जब घर पर आए तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे को ताला लगा हुआ था। मगर जब घर के अंदर आए तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। इसकी सूचना दोमाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें