शहर के न्यू प्लाट का मामला, परिवार के साथ रहता था किराये के कमरे में
शादी समारोह में गए थे परिजन, घर में अकेला था मोहित
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के न्यू प्लॉट इलाके में 19 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों से पंखे लटका मिला है। मृतक की पहचान मोहित कुमार निवासी आरएस पुरा और मौजूदा समय में न्यू प्लाट के रूप में हुई है। वह यहां पर परिवार के साथ किराये के कमरे में रहता था। वह पेशे से ऑटो रिक्शाॅ चलाता था।
रविवार को युवक का परिवार किसी शादी समारोह में गया था, जो रात करीब 12 बजे लौटे। इस दौरान मोहित के छोटे भाई ने गली की खिड़की से देखा कि शव पंखे से लटका हुआ है। उसने पिता तुरंत पिता को सूचित किया। परिवार ने दरवाजा खोला व भीतर जाकर शव के नीचे उतारा। पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी पहुंचाया। वहीं, सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
पिता बोले, कुछ समझ में नहीं आ रहा कि मोहित ने ऐसा क्यों किया
मृतक के पिता ने बताया कि मोहित पहले निजी कंपनी में सेल्समैन था। कुछ समय पहले ऑटो लेकर चला रहा था। रविवार को परिवार एक शादी समारोह में गया था। मोहित ने वहां जाने से मना कर दिया था। घर लौटने पर शव पंखे से लटका मिला है। कभी भी ऐसा नहीं लगा कि उसे कोई परेशानी हो या उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी थी। समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा क्यों किया। कुछ दिन पहले ही उसे महंगा फोन लेकर दिया था, जिसे लेकर वह काफी खुश था।