फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गर्मी बढ़ते ही बिजली लोड ने पकड़ी रफ्तार, 1350 पहुंचते ही जले आठ से ज्यादा ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
वोल्टेज कम-ज्यादा होने से जलने लगे बिजली के उपकरण, रात से चल रही है शहर में परेशानी
विज्ञापन

बिजली न होने से गहराया शहर में पेयजल संकट, टैंकरों से हुई दिनभर आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तापमान में बढ़ोतरी के कारण बिजली लोड 1100 मेगावाट से 1350 मेगावाट पहुंच गया है। इस कारण बुधवार को आठ से ज्यादा ट्रांसफार्मर जले हैं। इसके अलावा वोल्टज कम या ज्यादा होने का क्रम मंगलवार रात से जारी है। इस कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बिजली न होने के कारण अब पेयजल संकट भी गहरा गया है। पानी न आने पर टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति हुई है।
बिजली-पानी के संकट के कारण करीब 3.5 लाख लोग प्रभावित हुए। बिजली कॉरपोरेशन के अनुसार ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ रहा है। इस कारण गंग्याल, राजपुरा, दोमाना, नगरोटा, मुट्ठी, नरवाल, बाहु फोर्ट सहित कई इलाकों में ट्रांसफार्मर जले हैं। दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी है। बिजली की लो वोल्टेज की समस्या का निदान दोपहर दो बजे तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोल्टेज कम या ज्यादा होने के कारण बिजली उपकरण भी जले हैं। सबसे ज्यादा परेशानी राजपुरा, राजपुरा चुंगी, तालाब तिल्लो, कैनाल रोड में रही है। इस कारण लोगों को बिजली उपकरणों को बंद करना पड़ा। गर्मी से लोगों के हालबेहाल हैं। बिजली की आंखमिचौली के कारण अब पानी का संकट भी बढ़ गया है। पुराने शहर के जुलाखा मोहल्ला, जैन बाजार, जानीपुर, रिहाड़ी, राजपुरा, तालाब तिल्लो, बाहु फोर्ट, गंग्याल इलाकों में समस्या पेश आई है।

बत्ती गुल होने पर मंगाने पड़े निजी टैंकर
पानी न आने पर लोगों को निजी टैंकर मंगवाना पड़ा। कुल 500 से ज्यादा काॅल जलशक्ति विभाग को आईं। इस पर 250 कॉल पर टैंकर की सुविधा मुहैया करवाई गई।


कोट
लोड बढ़ने से समस्या आ रही है। जले ट्रांसफार्मरों की जगह नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इसके अलावा लोग जरूरत पर ही बिजली उपकरणों को चलाएं।
-अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली कॉरपोरेशन

कोट
जिन इलाकों में पानी की किल्लत रही है। बिजली बहाल होने के बाद आपूर्ति की गई है। कुछ जगहों में टैंकर भेजे गए हैं।
-आशीष गुप्ता, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें