फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकी ही नहीं अपराधी भी कर रहे चाइनीज पिस्टल का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टरों से मीरां साहिब पुलिस ने कीं बरामद
विज्ञापन

पंजाब से लेकर आया था गैंगस्टर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गैंगस्टरों की कुंडलियां खंगाल रही पुलिस को एक अहम जानकारी मिली है। गैंगस्टर एवं अपराधी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे जाने वाले हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पंजाब में सक्रिय कुख्यात गैंगस्टर एवं बदमाश पाकिस्तान से चाइनीज पिस्टलें मंगवा रहे हैं। यही, पिस्टल जम्मू में सक्रिय गैंगस्टरों को बेची जा रही हैं। मीरां साहिब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कुख्यात गैंगस्टरों से एक चाइनीज पिस्टल बरामद की गई है।
ये पिस्टल पंजाब से ली गई थी। पुलिस जांच में गैंगस्टरों ने बताया कि पंजाब के बदमाशों के संपर्क में हैं। वहां के गैंगस्टरों को सीमा पार से ड्रोन के जरिए चाइनीज पिस्टल भेजी जा रही हैं। वहीं से लेकर आते हैं। मीरां साहिब के एसएचओ जेपी शर्मा ने बताया कि पुलिस पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर परमजीत कुमार और अर्जुन कुमार से दो हथियार बरामद हुए हैं। इनमें एक चाइनीज पिस्टल और दूसरा कट्टा शामिल है। चाइनीज पिस्टल को ये लोग पंजाब से लेकर आए थे। वहां के गैंगस्टर ये पिस्टलें सीमा पार से ड्रोन के जरिए मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन


गैंगस्टरों तक आसान होती डिलीवरी
जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में दो वर्षों में गिरफ्तार कुख्यात अपराधियों और तस्करों में 80 फीसदी ऐसे हैं, जिनके पास से पिस्तौल बरामद हुई हैं। इसमें कट्टा, रिवाल्वर व चाइनीज पिस्टल शामिल हैं। अपराधियों तक पिस्टलों की पहुंच बहुत आसान हो गई है, जो पुलिस के लिए लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। नौबत यहां तक आ गई है कि बदमाश पुलिस पर ही पिस्तौल तानने लगे हैं। हैं।
विज्ञापन


पिस्टल मुहैया करवाने का हाॅटस्पाॅट बना पंजाब
जम्मू में बदमाशों से मिल रहीं पिस्टल पंजाब से आ रही हैं। पंजाब एक तरह से पिस्टल और कट्टे उपलब्ध कराने का हाॅटस्पाॅट बन गया है। पंजाब में पिस्टल लेना अपराधियों के लिए आसान हो गया है। यहीं कारण है कि हर वारदात में इसका इस्तेमाल हो रहा है। नशा तस्कर तक अपनी सुरक्षा के लिए इनको साथ रख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें