फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आज से अदालतों में भी लौटेगी रौनक, वकील बहाल करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हालात खराब होने से अधिकतर मामलों में वकील नहीं हुए थे पेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सीजफायर से अब हर तरफ परिस्थितियां सामान्य हो रही हैं। 13 मई से तमाम अदालतों में भी रौनक लौटेगी। वकील काम बहाल करेंगे, जो शनिवार से ठप था। तनाव के चलते वकील भी मामलों की सुनवाई के लिए अदालत नहीं पहुंच रहे थे। इसकी जानकारी मुख्य न्यायाधीश को पहले ही दी गई थी।
बार एसोसिएशन जम्मू के महा सचिव प्रदीप मजोत्रा ने बताया कि मंगलवार को काम बहाल कर दिया जाएगा। इसके अलावा सीमांत इलाकों की जिला और स्थानीय अदालतों में भी काम बहाल होगा। सात मई को पुंछ जिला अदालत और मेंढर में रहने वाले न्यायायिक स्टाफ को सुरक्षित स्थानों की तरफ जाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त स्टाफ भी वापस लौट चुका है। अदालतों का स्टाफ भी अपने सरकारी आवासों की तरफ मूव कर चुका है। इसके अलावा सांबा, कठुआ की जिला अदालतों, आरएसपुरा, बिश्नाह, अखनूर जैसी स्थानीय अदालतों में भी मंगलवार से रौनक दिखाई देगी। 7 मई से 9 मई तक इन अदालतों में भी सन्नाटा था। बड़े स्तर पर लोग मामलों की सुनवाई के लिए भी नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें