फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: न्यायिक हिरासत में भेजा गिरफ्तार राजस्व अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने शनिवार को रिश्वत लेते सुद्धमहादेव क्षेत्र से किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक आवेदन प्रक्रिया के बदले 40,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एक राजस्व अधिकारी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। चिनैनी तहसील के सुद्धमहादेव क्षेत्र के पटवारी को शनिवार को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी को रविवार सुबह जम्मू के विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

एक सीबीआई अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन का फर्द (राजस्व अभिलेख) जारी करने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसका ऑनलाइन आवेदन बिना किसी वजह के खारिज कर दिया गया। जब शिकायतकर्ता ने आरोपी पटवारी से संपर्क किया, तो उसने आवेदन प्रक्रिया के लिए 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की। बातचीत के बाद आरोपी ने रकम घटाकर 40,000 रुपये कर दी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना सीबीआई को दी, जिसके बाद शनिवार को एक जाल बिछाकर पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सीबीआई ने आरोपी के घर पर तलाशी अभियान भी चलाया। एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें