फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दुष्कर्म के आरोपों से ससुर बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में आरोपी ससुर को बरी कर दिया। पीठासीन अधिकारी अमरजीत सिंह लंगेह ने सुनवाई के दौरान बताया कि मामले में गलत तरीके से जांच की गई है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने पाया कि इस मामले में पीड़िता आरोपी की पुत्रवधू है और उसने दुष्कर्म, मारपीट, बंधक बनाने और अपमान करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

जब आरोप गंभीर हों, तो जांच अधिकारी को इस मामले की जांच में सतर्कता बरतनी चाहिए। कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि अफसोस की बात है कि इस मामले में जांच अधिकारी और उसके पर्यवेक्षी अधिकारियों ने निष्पक्ष और पेशेवर तरीके से जांच नहीं की। इसके बजाय उन्होंने अभियोक्ता और उसके पति की इच्छा को पूरा किया।
विज्ञापन

इस बारे में 11 मई, 2024 को पुलिस स्टेशन आरएस पुरा जम्मू में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जेएनएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें