फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: बढ़ते आतंकी हमलों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, रसूल बोले- आतंकवाद को खत्म करने में विफल NDA सरकार

Thu, 11 Jul 2024 03:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

विकार रसूल वानी ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू कश्मीर को यूटी बना कर आतंकवाद को खत्म करने के कई दावे किए। लेकिन, वास्तविकता में मोदी सरकार आतंकवाद को खत्म करने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
जम्मू में कांग्रेस नेता प्रदर्शन करते हुए - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग में बढ़ते आतंकी हमलों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार को जम्मू शहर में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष विकार रसूल वानी के नेतृत्व में कांग्रेस ने एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान रसूल ने केंद्र सरकार पर आतंकवाद को रोकने में नाकाम होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


रसूल ने कहा, पिछले तीन सालों में जम्मू संभाग में लगातार आतंकी हमलों में बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें 42 के करीब जवानों ने अपना बलिदान दिया है। मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू कश्मीर को यूटी बना कर आतंकवाद को खत्म करने के कई दावे किए। चुनाव को दौरान भी देशभर में इसका ढिंढोरा पीटा गया, लेकिन वास्तविकता में मोदी सरकार आतंकवाद को खत्म करने में नाकाम साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि हाल ही कठुआ के पहाड़ी क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में पांच सैनिक बलिदान हो गए और पांच घायल हुए। इससे पहले भी कठुआ, रियासी, डोडा, भद्रवाह जैसे इलाकों में आतंकी हमला कर चुके हैं। ये वे इलाके हैं जिनमें आतंकवाद का अबतक प्रभाव नहीं नजर आता था, लेकिन अब आए दिन इन जगहों पर भी हमले हो रहे हैं। ऐसे में सरकार के आतंकवाद को खत्म करने के सभी दावे खोखले नजर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें