फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में तपिश, गुलमर्ग-पहलगाम में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे

विज्ञापन
विज्ञापन
आज भी मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मौसम के लगातार साफ रहने के कारण जम्मू के साथ कटड़ा में तपिश बढ़ी है। दोनों ही स्थानों पर लगभग 30 डिग्री के आसपास दिन का पारा पहुंच गया है। कश्मीर में अभी ठंडक कायम है। लेकिन यहां भी अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को प्रदेश में लगभग मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में शनिवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तपिश का अहसास बढ़ा है। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने इलेक्ट्रानिक उपकरणों का उपयोग शुरू कर दिया है। इससे बिजली कटौती की समस्या बढ़ी है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री चढ़कर 29.3 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से चढ़कर 20.5, बटोत में 21.9, कटड़ा में 28.0 और भद्रवाह में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 19.5 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 1.1, गुलमर्ग में माइनस 2.5 और लेह में माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें