फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केपीडीसीएल के 15 और कर्मी किए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) ने शनिवार को अपने पंद्रह और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में केपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक और इसके प्रशासनिक अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। साथ ही उन्हें अगले आदेश तक संबंधित कार्यकारी अभियंता कार्यालय में अटैच किया गया है। इससे पहले 19 मार्च को सरकार ने पीडीडी के 12 कर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की थी। इनमें पांच प्रभारी सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई), दो सहायक अभियंता (एई) और पांच कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें