फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ आतंकी हमला: जम्मू के मौलवी को हिरासत में लेकर पूछताछ, एसओजी ने इलाके और परिवार के बारे में लगाया पता

Sun, 30 Apr 2023 02:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में पुलिस अधिकारी ने मौलवी से पूछताछ की पुष्टि की है। बताया कि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि एसओजी भठिंडी इलाके से मौलवी को पूछताछ के लिए ले गई थी। 
विज्ञापन
सांबा बॉर्डर में गश्त करते बीएसएफ के जवान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ में 20 अप्रैल को सैन्य वाहन पर हुए आतंकी हमले के मामले में भठिंडी इलाके से एक मदरसा के मौलवी से पूछताछ की गई। मौलवी पुंछ का रहने वाला है, जिसके संबंध हमले में पकड़े गए लोगों से बताए जाते हैं। इसी बीच पुंछ हमले के नौ दिन बाद एलओसी पर घुसपैठ करते दो घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


जम्मू में पुलिस के एक अधिकारी ने मौलवी से पूछताछ की पुष्टि की है। बताया कि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि एसओजी भठिंडी इलाके से मौलवी को पूछताछ के लिए ले गई थी। हमले में पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में मौलवी का नाम बताया था।

एसओजी ने पूछताछ में संबंधों की पड़ताल की। मौलवी मदरसे में पढ़ाता है। वहीं, पुंछ में शनिवार को एलओसी पर गुलपुर सेक्टर के कोसलियां क्षेत्र में पकड़े गए दोनों घुसपैठिए बाप-बेटे हैं। सेना इनसे पूछताछ कर रही है। सैन्य अधिकारियों के अनुसार दोनों की पहचान पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के पोलास गांव निवासी सरदार अब्दुल हमीद (65) और उसके बेटे अब्बास (45) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दोनों ने तारबंदी पार कर जैसे ही भारतीय सीमा में प्रवेश किया तो वहां तैनात सेना की पांच जैकलाई रेजीमेंट के जवानों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सेना दोनों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों ने किसी मकसद से घुसपैठ की है या भूलकर इस पार चले आए हैं।

सूत्रों का कहना है कि उनके रेकी के लिए आने का भी शक है। अक्सर आतंकी संगठनों और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से घुसपैठ कराने से पहले इलाके की रेकी की जाती है। इसमें इसी प्रकार लोगों को इस पार भेजा जाता है, ताकि यह पता लगा सकें कि कितनी सतर्कता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें