फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बड़ौदा के खिलाफ जीत से जम्मू-कश्मीर आठ विकेट दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्राॅफी : दिन का खेल खत्म होने तक बड़ौदा की टीम ने दो विकेट पर बनाए 58 रन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बड़ौदा के खिलाफ जारी रणजी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत है। रविवार को मुकाबले में अंतिम दिन का खेल होगा। बड़ौदा ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 58 रन बना लिए हैं और उसे जीत के लिए 365 रन की जरूरत है।
विज्ञापन

शनिवार को मैच के तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने 125 रन से आगे खेलना शुरू किया। सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया शतक से चूक गए और 94 रन बनाकर आउट हो गए। कन्हैया वाधवान ने 84 रन की पारी खेली। जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में 284 रन बनाकर 423 रन का लक्ष्य रखा। बड़ौदा की बल्लेबाजी दूसरी पारी में भी लड़खड़ाती नजर आई।
विज्ञापन

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। जम्मू-कश्मीर को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए अब आठ विकट की दरकार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें